Author: Vivek Gautam
Vivek Gautam

  • Nari Niketan Yojana: नारी निकेतन योजना महिलाओं और बच्चों के लिए बनाएगी घर, जानें कैसे

    Nari Niketan Yojana: नारी निकेतन योजना महिलाओं और बच्चों के लिए बनाएगी घर, जानें कैसे

    Nari Niketan Yojana: नारी निकेतन, एक ऐसा नाम है जो महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षा, आश्रय और पुनर्वास का प्रतीक माना जा रहा है है। नारी निकेतन से सभी लोगों महिलाओं और बच्चों के प्रति भारतीय लोगों को बहुत उम्मीद है। लोगों का मानना है कि इससे बेहतर समाज का गठन होगा जो हमारे भारतीय समाज और संस्कृति को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। हमारे देश आए दिन महिलाओं को लेकर अनेकों योजनाएँ चलायी जाती हैं मगर जमीन स्तर पर मालूम ही नहीं पड़ती तो क्या इससे किसी को फायदा होगा? क्या ऐसी योजनाओं से किसी को भी फायदा होगा? नहीं, हमें आपको हम सबको जो भी जानकारी मिलती है उसे अपने आस-पास के लोगों तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। जिससे लोग जान सके और सरकार या किसी संस्था द्वारा ऐसी योजनाओं का लाभ लें सके। यह Nari Niketan संस्थान उन सभी महिलाओं और बच्चों के लिए एक सुरक्षित जगह देता है जो किसी कारणवश अपने परिवार से अलग हो गयीं हैं या जिन्हें समाज ने त्याग दिया है।

    Nari Niketan Yojana

    Nari Niketan Yojana
    Nari Niketan Yojana

    नारी निकेतन का इतिहास क्या है?

    नारी निकेतन की स्थापना स्वतंत्रता संग्राम के बाद हुई थी, जब विभाजन के दौरान कई महिलाएं और बच्चे बेघर हो गए थे। जिन्होंने अपने माँ बाप परिवार या अपने पति को खो दिया था। इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं और बच्चों को एक सुरक्षित और स्थिर जीवन देना, जिन्हें समाज ने त्याग दिया है। ऐसी संस्था के नेक कामों से हमारा समाज का कल्याण होगा और हमारा देश नई ऊंचाइयों को छूएगा। जब किसी देश में महिलाएं और बच्चे सुरक्षित होते हैं तो वह देश हर फील्ड में तरक्की करता है और जब बात आती है जेंडर इक्वलिटी यानी लिंग समानता की तो उसमें जो समाज अपने आसपास, गांव और शहर में औरतों और बच्चों को उनके हक अधिकार के लिए लड़ने की क्षमता देता है उस समाज को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

    नारी निकेतन से क्या लाभ है?

    1. आश्रय और सुरक्षा: नारी निकेतन महिलाओं और बच्चों को एक सुरक्षित आश्रय देता है, जहां वे बिना किसी डर के रह सकते हैं और अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। बेघर और डर में रहने वाले लोगों को जब घर और सुरक्षा मिल जाती है तो उन्हें उनका जीवन सुखमय लगता है और वे अब अपने मन मुताबिक सपने देख सकते हैं।
    2. शिक्षा और प्रशिक्षण: नारी निकेतन में बच्चों को शिक्षा और महिलाओं को विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जाते हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। नारी निकेतन की समाज सेवी सोच को आगे लें जाने के लिए आगे बढ़े।
    3. स्वास्थ्य सेवाएं: नारी निकेतन में स्वास्थ्य सेवाओं का भी प्रबंध किया गया है, जिससे महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का ध्यान रखा जा सके। उन्हें कभी भी कोई भी स्वास्थ्य जैसी दिक्कतों का सामना करने में कठिनाई न हो।
    4. पुनर्वास: नारी निकेतन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों का पुनर्वास करना है, ताकि वे समाज में एक सम्मानजनक जीवन जी सकें। Nari Niketan संस्थान में जो बच्चे और महिलाएं अपने लिए नए परिवार चाहती हैं उन्हें किसी अच्छे परिवार में भेज कर उनके भविष्य को बेहतर बनाने में सहयोग किया जाता है क्योंकि महिलाओं को शादी करने और बच्चों को उनके लिए माता-पिता तलाशने में मदद करता है।

    नारी निकेतन के लिए समर्थन

    नारी निकेतन को समाज के हर वर्ग से समर्थन की आवश्यकता है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम इस संस्थान की मदद करें, ताकि यह और अधिक महिलाओं और बच्चों की मदद कर सके। ऐसे ऐसे संस्थान हमारे भारतीय समाज की हड्डी है जो हमारे समाज को आगे बढ़ाने बेहतर भविष्य की ओर ले जाते हैं ताकि हमारा समाज कुरीतियों और प्रथाओं से दूर होकर एक हो सके और हमारे समाज में पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर औरतें भी चल सके।

    Nari Niketan Eligibility

    • भारतीय नागरिक होना चाहिए।
    • आवेदक का निवास स्थान जम्मू-कश्मीर राज्य का होना जरूरी है।
    • आवेदक केवल महिला हो सकती है।
    • महिला बेघर, विधवा या अनाथ होनी चाहिए।
    • आवेदक की जीने का कोई साधन नहीं होना चाहिए।
    • शर्त ये है कि महिला के साथ आए हुए बच्चे को 8 वर्ष की उम्र के बाद बच्चे को बाल आश्रम भेज दिया जाएगा।

    Nari Niketan Documents Required

    • 3 पासपोर्ट साइज फोटो
    • जम्मू कश्मीर का निवास प्रमाणपत्र
    • पहचान पत्र
    • आधार कार्ड
    • पति का मृत्यु प्रमाणपत्र
    • बैंक पासबुक
    • बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र
    • और कुछ जरूरी दस्तावेज

    Nari Niketan Application Process

    • अपने जिले के District Social Welfare Office से फॉर्म लेके उसको ध्यान पूर्वक भरें।
    • फॉर्म पर फोटो लगाने के बाद फोटो पर अपने हस्ताक्षर करें।
    • सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म को District Social Welfare Office में जमा करें।
    • जमा करने के दौरान मिलने वाले Receipt को संभाल कर रखें।
    • नारी निकेतन के बारे में अधिक जानकारी के लिए, आप उनकी वेबसाइट पर जा सकते हैं और उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

    Recent Post

  • National Family Benefits Scheme राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में मुखिया की मृत्यु पर मिलेंगे 30,000 रुपये

    National Family Benefits Scheme राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में मुखिया की मृत्यु पर मिलेंगे 30,000 रुपये

    National Family Benefits Scheme : भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एक बहुत जरूरी सामाजिक सहायता के लिए चलाया गया कार्यक्रम है। इस योजना का उद्देश्य उन परिवारों की सरकारी मुआवजा से सहायता देना जो आर्थिक रूप से बहुत गरीब हैं और अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाले मुखिया के मृत्यु के बाद आर्थिक संकट में है। ऐसे परिवारों के लिए भारत सरकार ने कुछ आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। सरकार द्वारा उठाया गया ये कदम आम लोगों के मन में सरकार के प्रति सम्मान को बढ़ा रहा है क्योंकि समाज कल्याणकारी काम सभी लोगों के दिल में घर बना लेते हैं।

    National Family Benefits Scheme (राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना)

    National Family Benefits Scheme
    National Family Benefits Scheme

    National Family Benefits Scheme योजना का उद्देश्य

    राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों को आर्थिक सहायता कर उनकी मदद करना है जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं और जिनके मुखिया अर्थात्‌ मुख्य कमाने वाले सदस्य की मृत्यु हो चुकी है। इस योजना के अनुसार परिवार को ₹20,000 की राशि मुआवजे के तौर पर दी जाती थी मगर अब यह राशि को बढ़ाकर ₹30,000 कर दी गयी है जिससे आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए गरीब परिवार को ज्यादा मदद मिलेगी।

    National Family Benefits Scheme पात्रता

    राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार के द्वारा कुछ शर्तें रखी गयी है जो…

    1. आवेदक भारत का ही नागरिक और आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का होना चाहिए क्योंकि ये मदद उत्तर प्रदेश सरकार कर रहीं हैं।
    2. परिवार गरीबी रेखा से नीचे ( Below Poverty Line) के अन्तर्गत आना चाहिए जिसको लाल कार्ड धारक भी कहा जाता है।
    3. मृतक सदस्य: मुख्य कमाने वाले सदस्य अर्थात्‌ परिवार के मुखिया की की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    4. आवेदक परिवार का एक दूसरा मुख्य सदस्य होना चाहिए।
    5. परिवार की वार्षिक आय शहरों में ₹56,450 और ग्रामीण क्षेत्रों में ₹46,080 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    National Family Benefits Scheme आवेदन प्रक्रिया

    इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया काफ़ी ईजी है

    1. ऑनलाइन आवेदन: इस योजना का कोई ऑफलाइन तरीका नहीं है इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। Website Link
    2. ऑफलाइन आवेदन: आवेदक अपने नजदीकी जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी (DSWO) या तहसील सामाजिक कल्याण अधिकारी (TSWO) के कार्यालय में जाकर आवेदन दें सकते हैं मगर उसके बाद की प्रक्रिया ऑनलाइन ही है इससे बेहतर आप ऑनलाइन ही आवेदन करें।

    National Family Benefits Scheme आवश्यक दस्तावेज़

    आवेदन के समय सरकार ने कुछ दस्तावेज़ों की सूची जारी की है जो आवश्यक है:

    • मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र
    • फोटो
    • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि)
    • पता प्रमाण पत्र
    • बीपीएल कार्ड / राशन कार्ड
    • परिवार आईडी / सदस्य आईडी
    • बैंक खाता विवरण

    National Family Benefits Scheme योजना के लाभ

    इस योजना के अनुसार परिवार को जो ₹20,000 की राशि पहले दी जाती थी अब वह बढ़ाकर ₹30,000 कर दी गयी है। यह आर्थिक मदद परिवार के उस सदस्य को दी जाती है जो स्थानीय जांच के दौरान मुख्य सदस्य की मृत्यु के बाद परिवार का प्रमुख सदस्य जाएगा।

    Frequently Asked Questions

    1. क्या ये योजना सबके लिए है?

    नहीं, ये योजना केवल गरीबी रेखा से नीचे अर्थात्‌ Below Poverty Line में आने वाले परिवारों के लिए है।

    2. यदि मैं जिवित हूँ तो क्या इसका लाभ लें सकता हूँ?

    नहीं, योजना परिवार के मुख्य सदस्य की मृत्यु के बाद परिवार के आर्थिक सहयोग के लिए है।

    3. इसका आवेदन केवल ऑनलाइन ही होगा।

    नहीं, इसका आवेदन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों कर सकते हैं जैसा कि ऊपर आपने पढ़ा होगा।

    4. इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्र क्या होगी।

    मृतक सदस्य की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।

    Recent Post

  • Post Office MIS Scheme: पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना के तहत कमाए हर महीने 7.4%, पूरा होने पर मिलेगा 100%

    Post Office MIS Scheme: पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना के तहत कमाए हर महीने 7.4%, पूरा होने पर मिलेगा 100%

    पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना के तहत कमाए हर महीने 7.4%, पूरा होने पर मिलेगा 100%, जिसको अंग्रेजी में Post Office MIS Scheme कहा जाता है। यह एक सरकारी बचत योजना के रूप में निवेशकों को नियमित मासिक आय देने का काम करती है। यह योजना विशेषकर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो अपने निवेश से नियमित आय कमाना चाहते हैं। इस योजना के अनुसार निवेशक एक छोटी-बड़ी राशि जमा कर उस पर ब्याज मासिक आधार पर लेते है। महीने के आधार पर ब्याज लेना वित्तीय सहायता में एक बड़ा योगदान है। क्योंकि जब वार्षिक ब्याज हर महीने आएगा तो वह बहुत क़ीमती और ज्यादा लगता है।

    Post Office MIS Scheme

    Post Office MIS Scheme
    POMIS Scheme

    Qualifications of Post Office MIS Scheme

    पोस्ट ऑफिस एमआईएस योजना के तहत आवेदक के लिए निम्नलिखित मानदंड बनाए गए हैं

    • आयु: एमआईएस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
    • नागरिकता: आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
    • निवेश की राशि: न्यूनतम निवेश राशि ₹1,500 है और अधिकतम निवेश राशि ₹4.5 लाख (सिंगल खाता) और ₹9 लाख (संयुक्त खाता) के लिए होना चाहिए।

    Benefits of Post Office MIS Scheme

    • लगातार महीने की कमाई: इस Post Office MIS Scheme के तहत निवेशकों को हर महीने के आधार पर ब्याज मिलता है, जिससे उन्हें नियमित लगातार आय मिलती रहती है।
    • सुरक्षित निवेश: Post Office MIS Scheme योजना सरकार द्वारा लॉन्च किया गया एक बेहतर बचत योजना है, जिससे निवेशकों को उनके निवेश की सुरक्षा की गारंटी मिलती है।
    • ट्रांसफर करने की सुविधा: खाता एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर भी किया जाता है।
    • नामांकन की सुविधा: खाता खोलते समय और बाद में भी नामांकन की सुविधा उपलब्ध है जिससे आप आसानी से नामांकन कर सकते हैं।

    How to Apply a Post Office MIS Scheme

    ऑनलाइन आवेदन: आवेदक योजना की आधिकारिक वेबसाइट Post Office MIS Scheme पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    Documents of Post Office MIS Scheme

    Post Office MIS Scheme योजना के अनुसार आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़, जैसे कि

    • आधार कार्ड,
    • पहचान पत्र,
    • पते का प्रमाण,
    • पासपोर्ट साइज़ फोटो आदि।

    Current Interest Rate on Post Office MIS Scheme

    PeriodInterest Rate on Post Office MIS (annual)
    1st April 2024 – 30th June 20247.4%
    1st January 2024 – 31st March 20247.4%
    1st October 2023 – 31st December 20237.4%
    1st July 2023 – 30th September 20237.4%
    1st April 2023 – 30th June 20237.4%
    1st January 2023 – 31st March 20237.1%
    1st October 2022 – 31st December 20226.7%
    1st July 2022 – 30th September 20226.6%
    1st April 2022 – 30th June 20226.6%
    1st April 2021 – 31st December 20216.6%
    1st April 2018 – 30th June 20187.3%
    1st January 2018 – 31st March 20187.3%
    1st October 2017 – 31st December 20177.5%
    1st July 2017 – 30th September 20177.5%
    1st April 2017 – 30th June 20177.6%

    Post Office MIS Scheme Calculation

    आइए पोस्ट ऑफिस स्कीम को अच्छे से समझते हैं अगर आप 5 साल की अवधि के साथ 1,00,000 रुपये का निवेश करते हैं तो 7.40% की वार्षिक ब्याज दर से 7,400 रुपये आपके सलाना बनते हैं अगर इन्हें महीने के हिसाब से देखा जाए तो आपको 616 रुपये की मासिक आय के रूप में मिलेंगे और योजना अवधि के अंत में, आपको अपना जमा किया हुआ पैसा वापस भी मिल जाता है।

    Recent Post

    हिना खान ब्रेस्ट कैंसर को झेलकर शूटिंग के लिए तैयार कैसे हो जाता है Breast Cancer

  • National Transgender Portal 2024: राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल मिलेगा अधिकार बनेगा पहचान पत्र

    National Transgender Portal 2024: राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल मिलेगा अधिकार बनेगा पहचान पत्र

    National Transgender Portal 2024: राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल मिलेगा अधिकार बनेगा पहचान पत्र

    National Transgender Portal 2024: इस पोर्टल का उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ देने के लिए लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को पहचान पत्र और प्रमाण पत्र प्राप्त लेने में मदद करता है, जिससे वे समाज में सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जी सकें। हमारे भारतीय समाज में ट्रांसजेंडर को लेकर बहुत कुरीतियां है जिससे उनको कभी सम्मान की नजर से नहीं देखा जाता है लोग साथ बैठने रहने खाने पीने में भी दूरी बनाए रहते हैं। ऐसे में भारतीय सरकार द्वारा राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल लॉन्च किया गया यह उनके हक अधिकार की मांग करेगा और उन्हें समाज में एक बेहतर स्थान देने में मदद करेगा।

    National Transgender Portal 2024

    National Transgender Portal 2024
    National Transgender Portal 2024

    National Transgender Portal 2024 की विशेषताएं

    1. ऑनलाइन आवेदन: ट्रांसजेंडर व्यक्ति इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपने प्रमाण पत्र और पहचान पत्र बनवा सकता है। प्रमाण पत्र और पहचान पत्र में त्रुटि होने पर यहि उनका समाधान भी किया जाता है।
    2. आवेदन की स्थिति की जांच: जब आवेदक राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल पर आवेदन कर देता है उसके बाद उसके एप्लीकेशन की स्थिति जानने के लिए आवेदक अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकता हैं, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहती है और उन्हें जानकारी भी हो जाती है।
    3. शिकायत निवारण: यदि आवेदन में किसी प्रकार की देरी होती है, तो आवेदक पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं जिससे कम समय में अपने दस्तावेजों को तैय्यार किया जा सकता है।
    4. समग्र पुनर्वास: पोर्टल के माध्यम से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को चिकित्सा सुविधाएं, परामर्श, शिक्षा, कौशल विकास और आर्थिक सहायता भी दी जाती है।

    National Transgender Portal 2024 का महत्व

    राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो उन्हें समाज के मुख्यधारा में शामिल करने में मदद करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से ट्रांसजेंडर व्यक्ति बिना किसी शारीरिक इंटरफेस के अपने प्रमाण पत्र और पहचान पत्र लें सकते हैं। यह पोर्टल ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए एक साथ कई योजना का हिस्सा है, जिसमें चिकित्सा सुविधाएं, परामर्श, शिक्षा, कौशल विकास और आर्थिक सहायता जैसे ढेरों चीज़े शामिल हैं।

    National Transgender Portal 2024 पर कैसे करें आवेदन

    1. पंजीकरण: सबसे पहले आवेदक को राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल पर जाकर नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके बाद आवेदक को एक आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा जिससे वह राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
    2. आवेदन फॉर्म भरें: पंजीकरण के बाद, आवेदक को आवेदन फॉर्म भरना होगा और ज़रूरी दस्तावेज़ भी अपलोड करने होंगे। जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मार्कशीट इत्यादि
    3. आवेदन की स्थिति जांचें: आवेदन फॉर्म भरने के बाद, आवेदक अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं जिससे उन्हें जानकारी रहेगी की उनका आवेदन कहाँ पहुचा है।

    National Transgender Portal 2024 Contact Us

    General– 011-20893988 nisdtghelp@gmail.com

    Technical– +91-7923268279 Tghelp@mail.inflibnet.ac.in

    Timing– 10:00AM to 05:00PM (Monday to Friday)

    निष्कर्ष: National Transgender Portal 2024

    राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल (National Portal For Transgender Persons) ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें समाज में सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने में मदद करेगा। अभी तक राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल पर 4523834 लोग Visit कर चुके हैं। इस पोर्टल के माध्यम से ट्रांसजेंडर व्यक्ति अपने प्रमाण पत्र और पहचान पत्र प्राप्त कर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

    Recent Post
  • Vijaya Bank Personal loan 2024: विजया बैंक से ₹70 लाख तक का पर्सनल लोन, लीजिए लाभ

    Vijaya Bank Personal loan 2024: विजया बैंक से ₹70 लाख तक का पर्सनल लोन, लीजिए लाभ

    Vijaya Bank Personal loan 2024: विजया बैंक से ₹70 लाख तक का पर्सनल लोन, लीजिए लाभ

    विजया बैंक पर्सनल लोन 2024 (Vijaya Bank Personal Loan 2024) विजया बैंक पर्सनल लोन उन लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प बनता जा रहा है जो अपनी व्यक्तिगत वित्तीय जरूरतों को पूरा करना चाहते हैं। चाहे शादी हो, शिक्षा, चिकित्सा आपातकाल या कोई अन्य व्यक्तिगत खर्च, विजया बैंक का पर्सनल लोन आपके लिए एक भरोसेमंद समाधान है ताकि आप आराम से अपनी जरूरतमंद कामों को पूरा करें।

    विजया बैंक पर्सनल लोन (Vijaya Bank Personal Loan 2024)

    Vijaya Bank Personal Loan 2024
    Vijaya Bank Personal Loan 2024

    Vijaya Bank Personal loan Interest Rate क्या है?

    1. ब्याज दर: विजया बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10.90% से 18.25% प्रति वर्ष होती हैं।
    2. लोन राशि: आप ₹50,000 से लेकर ₹70 लाख तक का लोन आसानी से मिल सकता है।
    3. अवधि: लोन की अवधि 5 साल तक होती है, जिससे आप आसानी से EMI ईएमआई के द्वारा भुगतान कर सकें।
    4. प्रोसेसिंग फीस: लोन राशि का 0.25% प्रोसेसिंग फीस के रूप में लिया जाता है।

    Vijaya Bank Personal loan 2024 जरूरी पात्रताएं मानदंड

    1. आयु: आवेदक की आयु 21 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पेंशनभोगियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 72 वर्ष तक होनी चाहिए।
    2. आय: आवेदक को नियमित वेतन या पेंशन मिलना चाहिए। वेतनभोगी आवेदकों के लिए कम से कम 4 साल की सेवा बची होनी चाहिए ताकि वे लिए गए पैसों को वापस लौटा सके।
    3. दस्तावेज़: नए वेतन प्रमाणपत्र और बैंक स्टेटमेंट की आवश्यकता होती है।

    Vijaya Bank Personal loan 2024 से होने वाले लाभ

    • आसान आवेदन प्रक्रिया: विजया बैंक पर्सनल लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल और कम झोल वाली है।
    • कोई गारंटी नहीं: इस लोन के लिए किसी गारंटी की आवश्यकता नहीं होती।
    • लचीली ईएमआई: आप अपनी सुविधा के अनुसार लोन लेते समय तय करेंगे वैसे ही ईएमआई के द्वारा भुगतान कर सकते हैं।

    Vijaya Bank Personal loan के लिए आवेदन कैसे करें?

    विजया बैंक पर्सनल लोन 2024 के लिए आवेदन करने के लिए, आप बैंक की वेबसाइट पर जा सकते हैं या नजदीकी शाखा में संपर्क करके आवदेन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी उपलब्ध है, जिससे आप घर बैठे ही आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

    Recent Post
  • Indian Navy में निकली 740+ वैकेंसी, अधिकतम 1 लाख 12 हजार सैलरी, Join Now

    Indian Navy में निकली 740+ वैकेंसी, अधिकतम 1 लाख 12 हजार सैलरी, Join Now

    Indian Navy Recruitment 2024: Indian Navy में निकली 740+ वैकेंसी, अधिकतम 1 लाख 12 हजार सैलरी, Join Now

    Indian Navy Recruitment 2024 भारतीय नौसेना जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप के फायरमैन फायर इंजन ड्राइवर ट्रेडर्स मैन मेड कोक मल्टीटास्किंग स्टाफ और ग्रुप बी के पदों के लिए योग व्यक्तियों से आवेदन स्वीकार कर इंडियन नेवी उन्हें देगी एक लाख से ज्यादा सैलरी। भारतीय नौसेना अपने निर्दिष्ट भूमिका में 741 पदों के लिए भर्ती का प्रस्ताव रखा रखा है। इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए जिससे वह आसानी से यह फॉर्म भरकर लाभ ले सकते हैं। अगर बात करें आवेदक शुल्क के बारे में तो उन्हें नीचे Table में दर्शाया गया है। भारतीय नौसेना में शॉर्ट लिस्ट किए गए लोगों के लिए चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं।

    Indian Navy has released 740+ vacancies, maximum salary of 1 lakh 12 thousand, Join Now
    Indian Navy has released 740+ vacancies

    Indian Navy Recruitment 2024

    भारतीय नौसेना भर्ती 2024 की आधिकारिक सूचना के अनुसार पोस्टिंग में शैक्षिक योग्यता के लिए अलग-अलग प्रावधान दिए गए हैं जो नीचे टेबल सारणी में दिखाएं। चुने गए उम्मीदवारों को 1112400 तक का मासिक वेतन देने का दावा किया जा रहा है। भारतीय नौसेना के लिए विचार किए जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जमा किया जाएगा। आवेदन जमा करते समय उम्मीदवार को अपने उचित रूप से भरे गए आवेदनों के साथ-साथ सभी प्रासंगिक दस्तावेज को शामिल करना होगा। अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए उम्मीदवार को समय सीमा से पहले ही अपना अपना आवेदन जमा करने होंगे।

    Post Name

    भारतीय नौसेना के नोटिफिकेशन के अनुसार 741 पद जारी किए गए जिसमें से जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप B, ग्रुप C, फायरमैन फायर, इंजन ड्राइवर, ट्रेड्समैन मेट, पेस्ट कंट्रोल वर्कर कुक और मल्टी टास्किंग स्टाफ भी शामिल है सभी पद किसी नीचे दिए गए टेबल के अनुसार दी गयी हैं।

    S.No.Post NameNo. of Seats
    1General Central Service Group ‘B (NG)33
    2General Central Service, Group ‘C’2
    3Fireman444
    4Fire Engine Driver58
    5Tradesman Mate161
    6Pest Control Worker18
    7Cook9
    8Multi Tasking Staff16
    Total741

    Salary

    अगर बात करें भारतीय नौसेना के सभी पद की सैलरी के बारे में तो सबसे कम सैलरी वाला पैड के लिए आपको 18000 प्रति महीना मिलेगा जिसमें आपका कार्य ट्रेडमैन मेट या Pest Control Worker का होगा और अधिकतम सैलरी 1112400 जो जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप भी के पद के लिए है।
    आइए जानें सभी पदों के सैलरी के बारें में

    Post NamePay Scale
    General Central Service Group ‘B’ (NG)Rs.35400 to Rs.112400
    General Central Service, Group ‘C’Rs.25500 to Rs.81100
    FiremanRs.19900 to Rs.63200
    Fire Engine DriverRs.21700 to Rs.69100
    Tradesman MateRs.18000 to Rs.56900
    Pest Control WorkerRs.18000 to Rs.56900
    CookRs.19900 to Rs.63200
    Multi Tasking StaffRs.18000 to Rs.56900

    Qualification

    इंडियन नेवी नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग पद के लिए योग्यताएं अलग-अलग होंगी।

    • Chargeman (Ammunition Workshop)
      • Diploma in Chemical Engineering / B. Sc in Math, Physics or Chemistry
    • Chargeman (Factory)
      • Diploma in Electrical, Electronic, Mechanical or Computer Engineering/ B. Sc. in Physics, Chemistry or Mathematics
    • Scientific Assistant
      • B. Sc. in Electronic, Chemistry, Physics or
      • Oceanography with Two Years Experience
        • Material Analysis
        • Machinery Noise and Vibration Movements
    • Draughtsman (Construction)
      • Graduation with Two Year Certificate in drawing from Industrial Training

    Age Limit

    भारतीय नौसेना के नोटिफिकेशन के अनुसार कम से कम 18 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 30 वर्ष होनी चाहिए।

    Indian Navy has released 740+ vacancies, maximum salary of 1 lakh 12 thousand, Join Now
    Join Now

    Selection Process

    सभी आवेदन पड़ने के बाद शॉर्ट लिस्ट दिए गए छात्रों को ऑनलाइन टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के अनुसार ही सिलेक्ट किया जाएगा अधिक जानकारी के लिए आप इंडियन नेवी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

    Application Fee

    भारतीय नौसेना में आवेदन के लिए सभी कैंडिडेट को ₹295 फॉर्म भरने के देने होंगे और यह ऑनलाइन पेमेंट से देय होगा।

    Important Dates

    • Opening Date – 20 जुलाई 2024 सुबह 10:00 बजे से
    • Closing Date – 02 अगस्त 2024 रात 11:59 तक

    How to Apply

    भारतीय नौसेना के ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार आपको ऑनलाइन ही अप्लाई करना होगा आपको जरूरत वाले दस्तावेज अपलोड करके इस फॉर्म को 2 अगस्त 2024 से पहले भरना होगा।

    Indian Navy

    Recent Posts