Mesopotamia Lipi का इतिहास, प्राचीन सभ्यताएं, हम्मुराबी के कानून क्या है? हम्मुराबी संहिता

Mesopotamia Lipi का इतिहास, प्राचीन सभ्यताएं, हम्मुराबी के कानून क्या है? हम्मुराबी संहिता

Mesopotamia Lipi: मेसोपोटामिया, जिसका अर्थ है “नदियों के बीच”, यह दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं का घर रहा है। Mesopotamia क्षेत्र आज के इराक और कुवैत के बीच स्थित है, जहां टाइग्रिस और यूफ्रेट्स नदियाँ बहती हैं। मेसोपोटामिया की सभ्यता का इतिहास पाषाण युग से लेकर से बीते प्राचीन इतिहास तक फैला हुआ है और इसे अक्सर ‘सभ्यता का पालना’ कहा जाता है।

Mesopotamia Lipi का इतिहास, प्राचीन सभ्यताएं, हम्मुराबी के कानून क्या है हम्मुराबी संहिता
Mesopotamia Lipi

मेसोपोटामिया की प्राचीन सभ्यताएं

मेसोपोटामिया की सभ्यताएं नवपाषाण क्रांति के समय के आसपास ही बनना शुरू हुईं थीं । कुछ प्रमुख मेसोपोटामियन सभ्यताओं में सुमेरियन, असीरियन, अक्कादियन और बेबीलोनियन सभ्यताएं भी शामिल मानी जाती हैं।

1. सुमेरियन सभ्यता:

सुमेरियन सभ्यता को मेसोपोटामिया की सबसे पुरानी सभ्यता माना जाता है। यह सभ्यता अपने आप में काफी विकसित सभ्यता थी इसमें लेखन शैली विकसित हो चुकी थी और वास्तुकला और हर तरीके की कानूनी दांवपेच भी शामिल हो चुके थे। इसमें लेखन, वास्तुकला और कानूनी प्रणाली जैसे कई नवाचारों का आविष्कार किया।

2. अक्कादियन सभ्यता:

अक्कादियन सभ्यता ने सुमेरियन सभ्यता के बाद उभरी और इसने साम्राज्यवादी शासन की शुरुआत की। जिसमें लोगों को अपने साम्राज्य के प्रति भाव और योजनाएं बनाई एवं प्रकट की जिसे सभ्यता सुमेरियन सभ्यता से ज्यादा आधुनिक सभ्यता थी।

3. बेबीलोनियन सभ्यता:

बेबीलोनियन सभ्यता ने मेसोपोटामिया में अपना वर्चस्व स्थापित किया और हम्मुराबी के कानूनों के लिए प्रसिद्ध है। बेबीलोनियन सभ्यता मेसोपोटामिया की सबसे महत्वपूर्ण सभ्यता थी क्योंकि इसमें हम्मुराबी के कानून का जिक्र किया जाता है।

Mesopotamia Lipi का इतिहास, प्राचीन सभ्यताएं, हम्मुराबी के कानून क्या है हम्मुराबी संहिता

हम्मुराबी के कानून क्या है?

हम्मुराबी के कानून, जिन्हें “हाम्मूराबी संहिता” के नाम से भी जाना जाता है प्राचीन बेबीलोनिया (लगभग 1792-1750 ईसा पूर्व) में बनाए गए कानूनों का एक संग्रह है। यह दुनिया की सबसे पुरानी लिखित विधिसंहिताओं में से एक है और इसे मानव इतिहास का सबसे पुराना और महत्वपूर्ण कानूनी उपलब्धि माना जाता है।

हम्मुराबी संहिता की विशेषताएं:

विषय: संहिता में अपराध, दंड, परिवार, संपत्ति, व्यवसाय, ऋण, दासता, कृषि, सिंचाई और निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है ।
न्याय: “आँख के बदले आँख” और “दांत के बदले दांत” जैसे ‘लेक्स टैलियनिस’ (प्रतिशोधात्मक न्याय) के सिद्धांतों पर आधारित है हम्मुराबी के कानून या यूँ कहें हम्मुराबी संहिता।

  • समाज का प्रतिनिधित्व: हम्मुराबी संहिता में विभिन्न सामाजिक वर्गों, लिंगों और व्यवसायों के लोगों के अधिकारों और कर्तव्यों को बखूबी दर्शाया गया है। जिससे सभी को न्याय मिल सके।
  • पत्थर पर अंकित: मूल संहिता को काले रंग के पत्थर (स्टेल) पर अक्कादी भाषा में अंकित किया गया था।
  • प्रभाव: हम्मुराबी के कानूनों ने बाद की विधिसंहिताओं और कानूनी प्रणालियों को प्रभावित किया और आज भी वे कानून और न्याय के इतिहास के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक हैं।

हम्मुराबी संहिता के कुछ महत्वपूर्ण पहलू:

  • लैंगिक समानता: लैंगिक समानता मेसोपोटामिया की सभ्यता में ही शामिल हो चुकी थी । मगर आज तक महिलाओं को उनका अधिकार केवल कानूनी प्रक्रिया के दायरे से ही संभव हो पता है । अगर सामाजिक दृष्टिकोण से बात करें तो अभी भी महिलाओं को सामान्य देने में हम बहुत पीछे हैं । महिलाओं को अपना हक पाने के लिए उन्हें एक लंबी लड़ाई आज तक लड़नी पड़ती है और शायद अभी कई सालों तक ऐसा होगा । हम्मुराबी संहिता कुछ मामलों में महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार प्रदान करती है, जैसे कि संपत्ति का स्वामित्व और विरासत।
  • सामाजिक सुरक्षा: हम्मुराबी संहिता में गरीबों, अनाथों, और विधवाओं के लिए कुछ सुरक्षा उपाय भी शामिल किया गया था ।
  • व्यवसायिक नियामक: हम्मुराबी संहिता व्यवसायों, व्यापार और ऋणों के लिए नियमों और विनियमों को स्थापित करती है।
  • दंड व्यवस्था: संहिता अपराधों के लिए विभिन्न प्रकार के दंडों को निर्धारित करती है, जिसमें मृत्युदंड, शारीरिक दंड, जुर्माना और क्षतिपूर्ति जैसे ढेरों दंड शामिल हैं।

हम्मुराबी के कानूनों का महत्व:

  • कानून का शासन: हम्मुराबी के कानूनों ने कानून के शासन की अवधारणा को स्थापित करने में मदद की, जिसमें राजा सहित सभी नागरिक कानून के अधीन थे।
  • न्यायिक प्रणाली: संहिता ने एक अधिक व्यवस्थित और निष्पक्ष न्यायिक प्रणाली की स्थापना में योगदान दिया।
  • सामाजिक व्यवस्था: कानूनों ने सामाजिक व्यवस्था और स्थिरता को बनाए रखने में मदद की।
  • ऐतिहासिक महत्व: हम्मुराबी के कानून मानव सभ्यता के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर दर्शाते है। कानून और न्याय के इतिहास में उनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि हम्मुराबी के कानून आधुनिक मानकों के अनुसार कुछ मामलों में कठोर और भेदभावपूर्ण हो साबित होता हैं।

Mesopotamia Lipi का इतिहास, प्राचीन सभ्यताएं, हम्मुराबी के कानून क्या है हम्मुराबी संहिता
Mesopotamia Lipi

आज हम्मुराबी के कानूनों का क्या महत्व है?

हालांकि हम्मुराबी के कानून प्राचीन काल के हैं, फिर भी वे आज भी कानूनी विचारों और प्रणालियों को प्रभावित करते हैं। वे हमें कानून के शासन, न्यायिक प्रणाली और सामाजिक व्यवस्था के महत्व के बारे में याद दिलाते हैं कि हमारी पौराणिक सभ्यता में भी कानून थे और उनका पालन होता था इसलिए हमें अपने कानून का अच्छे से पालन करना चाहिए जिससे समाज और हमारा देश विकसित हो सके।

4. असीरियन सभ्यता:

असीरियन सभ्यता ने एक शक्तिशाली सैन्य संगठन और विस्तृत प्रशासनिक ढांचे के साथ एक विशाल साम्राज्य का निर्माण किया। जिसमें और असाधारण मकान का निर्माण, बड़े-बड़े विशाल घर बनाने, और न जाने कितनी मूर्तियां स्थापित की है

मेसोपोटामिया की विरासत

मेसोपोटामिया की सभ्यताओं ने विश्व इतिहास में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके द्वारा विकसित की गई लेखन प्रणाली, कला, वास्तुकला और कानूनी प्रणाली आज भी हमारी संस्कृति का हिस्सा बनी हुई हैं। मेसोपोटामिया की सभ्यताओं ने न केवल मध्य पूर्व में बल्कि इंडस घाटी, मिस्र, और भूमध्य सागर तक अपना प्रभाव दर्शाती हुई नज़र आती है ।

Mesopotamia Lipi का इतिहास, प्राचीन सभ्यताएं, हम्मुराबी के कानून क्या है हम्मुराबी संहिता
Mesopotamia Lipi

Mesopotamia Lipi

आज हम बात करेंगे मेसोपोटामिया की प्राचीन लिपि के बारे में, जिसे Mesopotamian Script या मेसोपोटामिया लिपि भी कहा जाता है। यह प्राचीन लिपि आज भी बड़े-बड़े वैज्ञानिकों के आंखों से ओझल हो जाती है । मेसोपोटामिया स्क्रिप्ट दुनिया की सबसे पुरानी स्क्रिप्ट में से एक है। उसे असाधारण लिपि भी कहा जाता है । यह लिपि लगभग 3500 ईसा पूर्व में सुमेरियों द्वारा विकसित की गई थी। इसे दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक देनों में से एक माना जाता है।

मेसोपोटामियन लिपि का इतिहास

Mesopotamia Lipi, जिसे क्यूनिफॉर्म भी कहा जाता है, का आविष्कार सुमेरियों ने किया था। इस लिपि का नाम लैटिन शब्द ‘cuneus’ से आया है, जिसका अर्थ होता है ‘वेज’ या ‘कील’। इस लिपि में शब्दों को चित्रों के रूप में दर्शाया जाता था, जो बाद में ध्वन्यात्मक चिह्नों में परिवर्तित हो गए। मेसोपोटामिया की लिपि को कीलाक्षर लिपि कहा जाता है|

मेसोपोटामियन लिपि की विशेषताएं

  • प्रारंभिक क्यूनिफॉर्म: शुरुआती क्यूनिफॉर्म चित्रात्मक थे, जिसमें राजा, युद्ध, बाढ़ जैसी ठोस और दृश्यमान वस्तुओं को दर्शाया जाता था । जिससे लोग उसे अपने भाषा में आसानी से समझते थे
  • मेसोपोटामियन लिपि विकास: समय के साथ, इस लिपि ने अधिक जटिल और सूक्ष्म अभिव्यक्तियों को संभव बनाया, जिससे ढेरों साहित्य की रचना हो सकी। और मानव सभ्यता का विकास सम्भव हो पाया।
  • मेसोपोटामियन लिपि उपयोग: मेसोपोटामिया की सभी महान सभ्यताओं ने क्यूनिफॉर्म लिपि का उपयोग किया, जिसमें सुमेरियन, अक्कादियन, बेबीलोनियन, एलामाइट, हट्टी, हित्ती, असीरियन, हुर्रियन शामिल हैं।

मेसोपोटामियन लिपि का महत्व

मेसोपोटामियन लिपि की खोज और व्याख्या ने मानव इतिहास की समझ को पूरी तरह से बदल दिया। इससे पहले, बाइबिल को दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे प्रामाणिक पुस्तक माना जाता था और प्राचीन सुमेरियन सभ्यता के बारे में कुछ भी ज्ञात नहीं था। मगर जब मेसोपोटामिया लिपि की खोज हुई तब लोगों को पता चला कि यह सबसे पुरानी सभ्यता है और यह अपने दौर में बहुत विकसित सभ्यता थी। अगर हम भारत की बात करें तो भारत में संस्कृत को सबसे प्राचीन भाषा का दर्जा दिया जाता है मगर इसका अभी तक कोई ऐसा प्रमाण नहीं मिला जिससे इसकी प्राचीनता साबित हो सके।

भारत में जितने वेद पुराण संस्कृत में लिखे गए वह मुगल काल में लिखे गए उन्हें खिंचतान के प्राचीन बनाना बड़ा मुश्किल सा लगता है। भारत में जो भी जो भी पुरानी चीज जमीन से खुद का निकल गई उनमें लिखा हुआ आज भी समझ नहीं आता है। अगर संस्कृत भाषा इतनी पुरानी होती तो हमारे जमीन से निकली हुई हर चीज पर संस्कृत में ही लिखा होता मगर ऐसा नहीं है फुल स्टार जब भी हमारे जमीन से खोला हुआ कोई चीज निकल तो वह कहीं ना कहीं बुद्ध सभ्यता से मिलता जुलता ही प्रकट होता है चाहे बुद्ध की मूर्तियां हो या बुद्ध के स्क्रिप्चर या उनका बुद्ध स्तूप, सब बुद्ध सभ्यता से ही मालूम पड़ते हैं।

इस ब्लॉग आर्टिकल के माध्यम से हमने मेसोपोटामियन स्क्रिप्ट के इतिहास, विशेषताओं और महत्व को समझने की कोशिश की है। आशा है कि यह जानकारी आपको उपयोगी लगी होगी। इस तरह के और भी रोचक तथ्यों के लिए हमारे साथ बने रहें। धन्यवाद!

Read More:

Comments

Leave a Reply