Monkeypox Virus in hindi: मंकीपॉक्स वायरस क्या है? What is Monkeypox Virus?

Monkeypox Virus in hindi

Monkeypox Virus in hindi: मंकीपॉक्स वायरस एक अज़ीब लेकिन गंभीर वायरल बीमारी है जो मंकीपॉक्स वायरस के कारण फैल रही है। यह वायरस ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस का हिस्सा है, जिसमें स्मॉलपॉक्स वायरस भी शामिल है। मंकीपॉक्स वायरस का पहला मामला 1958 में बंदरों में पाया गया था और पहला मानव में मामला 1970 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में दर्ज किया गया था।

Monkeypox Virus in hindi

Monkeypox Virus in hindi
Monkeypox Virus in hindi

Symptoms of Monkeypox Virus in hindi

मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण स्मॉलपॉक्स के लक्षणों से काफ़ी मिलते-जुलते हैं, लेकिन यह आमतौर पर थोड़े कम गंभीर होते हैं। लक्षणों में शामिल हैं:

  1. बुखार (Fever): यह बीमारी का पहला लक्षण होता है।
  2. सिरदर्द (Headache): आपको गंभीर सिरदर्द हो सकता है।
  3. मांसपेशियों में दर्द (Muscle Aches): मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी भी महसूस होती है।
  4. पीठ दर्द (Back Pain): पीठ में भी दर्द महसुस होता है।
  5. थकान (Fatigue): अत्यधिक थकान भी महसूस होती है।
  6. सूजे हुए लिम्फ नोड्स (Swollen Lymph Nodes): लिम्फ नोड्स सूज जाते हैं।
  7. दाने (Rash): बुखार के 1-3 दिनों बाद दाने निकल जाते हैं, जो चेहरे, हाथों, पैरों, मुंह, जननांगों और आंखों पर हो सकते हैं।

Transmission of Monkeypox Virus in hindi

मंकीपॉक्स वायरस का ट्रांसमिशन कई तरीकों से होता है:

  • Animal to Human: संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से वायरस Human Body में आसानी से फैल जाता है।
  • Human to Human: संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से वायरस फैल जाता है, जैसे कि त्वचा से त्वचा का संपर्क, शारीरिक संपर्क या संक्रमित चीजों के संपर्क में आना से।

Diagnosis of Monkeypox Virus in hindi

मंकीपॉक्स वायरस से निदान पाने के लिए कई तरीकों से किया जाता है:

  • Clinical Evaluation: लक्षणों के आधार पर डॉक्टर द्वारा जायजा लिया जाएगा।
  • Laboratory Testing: त्वचा के घावों के नमूनों का पीसीआर टेस्ट द्वारा परीक्षण किया जाता है।

also read: Narco Test in hindi: What is Narco Test? नार्को टेस्ट क्या है?

Treatment of Monkeypox Virus in hindi

मंकीपॉक्स वायरस का कोई विशिष्ट उपचार अभी तक नहीं है, लेकिन इसके लक्षणों का प्रबंध किया जा रहा है। उपचार में कई चीज़े शामिल हैं:

  • Supportive Care: बुखार और दर्द के लिए दवाएं और तरल पदार्थों का सेवन करें।
  • Vaccination: स्मॉलपॉक्स के लिए जो टीके उपलब्ध है वही मंकीपॉक्स के लिए भी प्रभावी होते हैं।

Prevention of Monkeypox Virus in hindi

मंकीपॉक्स वायरस से बचाव के लिए कई उपाय किए जाते हैं:

  • संक्रमित व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें: संक्रमित व्यक्तियों से शारीरिक संपर्क से बचें।
  • संक्रमित जानवरों से बचें: संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से बचें।
  • स्वच्छता बनाए रखें: नियमित रूप से हाथ धोएं और स्वच्छता बनाए रखें।

History of Monkeypox Virus in hindi

मंकीपॉक्स वायरस का इतिहास काफी पुराना है। 1958 में, डेनमार्क में शोध के लिए रखे गए कई बंदरों में इस वायरस का पहला मामला पाया गया था1970 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में एक नौ महीने के बच्चे में पहला मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद, मंकीपॉक्स के मामले मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में अधिकतर पाए गए। अब धीरे-धीरे करके फैल रहा है।

Global Outbreak of Monkeypox Virus in hindi

2022-2023 में, मंकीपॉक्स वायरस का एक ग्लोबल प्रकोप हुआ, जिसमें कई देशों में कई मामले दर्ज किए गए। यह प्रकोप क्लेड IIb नामक स्ट्रेन के कारण हुआ था। इस प्रकोप ने मंकीपॉक्स वायरस के बारे में जागरूकता बढ़ाई और इसके नियंत्रण के लिए उपायों को मजबूत किया। सरकारें अपने अपने देश में लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उन्हें इस बीमारी से बचाने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाई, जिससे लोग इस बीमारी को आज समझते हैं।

Monkeypox Virus and Smallpox

मंकीपॉक्स वायरस और स्मॉलपॉक्स वायरस दोनों ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस के सदस्य हैं। हालांकि, स्मॉलपॉक्स वायरस अधिक घातक होता है और इसे 1980 में ग्लोबल स्तर पर समाप्त कर दिया गया था। स्मॉलपॉक्स के खिलाफ टीकाकरण ने मंकीपॉक्स वायरस के प्रभाव को भी नियंत्रित करने में काफ़ी मदद की है।

Recent Post:

Comments

Leave a Reply