Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana करें ऐसे आवेदन, पाए ₹50,000 तक लाभ

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मकसद गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों, विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं की शादी के लिए आर्थिक सहायता देकर मदद करना। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार विवाह के समय एक बड़ी धनराशि देने का काम करती है इससे वर-वधु दोनों को अपना नया जीवन शुरुआत करने में काफी मदद मिलती है। जिससे इन परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत मिल सके।
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana जैसे तमाम नॉन गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन चलते हैं जिसमें जो गरीब घर की लड़कियां है जिनके शादी करने में दिक्कत आती है उनका सामूहिक विवाह करवाते हैं और विवाह के उपलक्ष में गिफ्ट के तौर पर उन्हें आर्थिक सहायता भी दी जाती है। जैसा कि अभी जल्द ही अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी हुई इसके दौरान अंबानी परिवार ने काफी बड़े स्तर पर सामूहिक विवाह करके गरीब परिवार की बेटियों के लिए नेक काम किया।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए पात्रता मानदंड

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के तहत पात्रता के लिए निम्नलिखित निर्धारित मानदंड

  • आयु:
    • लड़की: 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
    • लड़का: 21 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए।
  • नागरिकता: यह योजना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शुरू की है इसलिए आवेदक मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय ₹60,000 से कम होनी चाहिए।
  • बीपीएल कार्ड: आवेदक के पास बीपीएल कार्ड होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभ

  1. वित्तीय सहायता: विवाह के समय ₹55,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  2. उपहार सामग्री: विवाह के समय वधु को विभिन्न उपहार जैसे कि कलर टी.वी., रेडियो, स्टील की अलमारी, फाईबर कुर्सी का सेट, आदि समान दिए जाते हैं।
  3. सामूहिक विवाह: सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के माध्यम से विवाह संपन्न कराए जाते हैं, जिससे विवाह का खर्च भी बहुत कम होता है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए कैसे करें आवेदन

  1. ऑनलाइन आवेदन: आवेदक योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
  2. दस्तावेज़: आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, जैसे कि
    • आय प्रमाण पत्र,
    • जन्म प्रमाण पत्र
    • बीपीएल कार्ड,
    • आधार कार्ड आदि।
  3. प्रक्रिया: आवेदन फॉर्म भरने के बाद, उसे संबंधित कार्यालय में जमा कर आप सामुहिक शादी की जानकारी लें सकते हैं।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का महत्व

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के समय आर्थिक सहायता दें मदद करना है। इस योजना के माध्यम से, राज्य सरकार ने बाल विवाह और दहेज प्रथा को रोकने का प्रयास किया है। इसके साथ ही यह योजना लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उनके जीवन स्तर को सुधारने में काफ़ी मदद करती है। जिन वर वधु की शादी कराई जाती है वह भी एक नया जीवन शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। सामूहिक विवाह के दौरान सभी को एक साथ शादी प्रमाणपत्र भी दिए जाते हैं ताकि कभी भी कोई गलतफहमी न हो और शादी के बाद किसी को भी प्रताड़ना न झेलना पड़े।

Recent Post

Comments

Leave a Reply